हरियाणा सरकार का अतिक्रमण रोधी अभियान गुरुग्राम से शुरू हुआ

Ads

हरियाणा सरकार का अतिक्रमण रोधी अभियान गुरुग्राम से शुरू हुआ

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 12:51 AM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 12:51 AM IST

गुरुग्राम, 18 अप्रैल (भाषा) पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से ‘‘स्टिल्ट प्लस फोर फ्लोर्स’’ नीति पर रोक लगाने के बाद जारी निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा सरकार ने शनिवार को गुरुग्राम से शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण रोधी अभियान शुरू किया।

हरियाणा में ‘स्टिल्ट प्लस फोर फ्लोर’ नीति से तात्पर्य आवासीय भूखंडों पर पार्किंग के लिए भूतल (स्टिल्ट) और उसके ऊपर चार मंजिला इमारत बनाना।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बड़े पैमाने पर और समयबद्ध अभियान औपचारिक रूप से डीएलएफ फेज-एक से शुरू हुआ, जहां नगर योजनाकार विभाग की आठ टीम ने लाइसेंस प्राप्त कई कॉलोनी में एक साथ तोड़फोड़ अभियान चलाया।

पहले ही दिन अधिकारियों ने सैकड़ों अवैध निर्माणों और अस्थायी ढांचों को हटाकर सड़कों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया।

डीटीपी (प्रवर्तन) अमित मधोलिया ने अभियान की निगरानी की, जिनके मार्गदर्शन में सभी टीम ने कार्य किया।

मधोलिया ने कहा, ‘‘गुरुग्राम की सभी लाइसेंस प्राप्त कॉलोनी में यह अभियान चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। निवासियों से एक बार फिर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया गया है, ऐसा न करने पर नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

भाषा

शुभम खारी

खारी

शीर्ष 5 समाचार