नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से रविवार को बात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
जन सेना पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ हैं।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात की और उनका कुशलक्षेम जाना। वह बेहद साहसी हैं और मुझे विश्वास है कि वह बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।’’
स्वास्थ्य संबंधी जटिलता के बाद पवन कल्याण का शनिवार को ऑपरेशन हुआ था।
पवन कल्याण जन सेना पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष हैं। यह पार्टी आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की एक घटक है और केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भी शामिल है।
भाषा सिम्मी शोभना
शोभना