IAS Transfer News: एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए मंत्रालयों के कई अफसर, 20 HCS अधिकारियों को भी मिला सुपर टाइम स्केल

एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए मंत्रालयों के कई अफसर, 20 HCS अधिकारियों को भी मिला सुपर टाइम स्केल, Haryana IAS Transfer News

IAS Transfer News: एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए मंत्रालयों के कई अफसर, 20 HCS अधिकारियों को भी मिला सुपर टाइम स्केल

IAS Transfer News

Modified Date: February 2, 2026 / 09:51 pm IST
Published Date: February 2, 2026 9:50 pm IST

चंडीगढ़। IAS Transfer News हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही सरकार ने हरियाणा सिविल सर्विस (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) के 20 अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (ACPL-18) देने का भी फैसला लिया है।

IAS Transfer News सरकार की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, आईएएस अधिकारी डॉ. राजा शेखर वुंडरू को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। वे फिलहाल मत्स्य पालन और परिवहन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर कार्यरत हैं और परिवहन विभाग का प्रभार उनके पास यथावत रहेगा।
वहीं आईएएस अधिकारी डी. सुरेश को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अब हरियाणा भवन, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर के साथ-साथ मत्स्य पालन विभाग के प्रधान सचिव की भूमिका भी निभाएंगे। इससे पहले वे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक स्तर पर एक और बदलाव करते हुए थानेसर के एसडीएम (नागरिक) शाश्वत सांगवान को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) का मिशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी राज्य सरकार टॉप लेवल ब्यूरोक्रेसी में बदलाव कर चुकी है, जिसमें 1990 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा और आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल के नाम शामिल थे।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।