हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नए मामले, 33 मरीजों की मौत

हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नए मामले, 33 मरीजों की मौत

हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नए मामले, 33 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: June 19, 2021 7:21 pm IST

चंडीगढ़, 19 जून (भाषा) हरियाण में शनिवार को कोविड-19 के 170 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,67,217 हो गयी, वहीं 33 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 9,216 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार संक्रमण से मौत के नए मामले में पांच मामले पानीपत से, सिरसा और हिसार से चार-चार मामले शामिल हैं। जींद में 29 और पलवल में 18 नए मामले सामने आए। राज्य में अभी 2,677 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 7,55,324 लोग बीमारी से उबर चुके हैं।

भाषा शोभना प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में