हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नये मामले, और छह लोगों की मौत

हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नये मामले, और छह लोगों की मौत

हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नये मामले, और छह लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: July 12, 2021 3:31 pm IST

चंडीगढ़, 12 जुलाई (भाषा) हरियाणा में सोमवार को संक्रमण के 28 नए मामले आए हैं जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से और छह लोगों की मौत हुई है।

राज्य में अभी तक कुल 7,69,307 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से कुल 9,556 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से हिसार, पानीपत और सिरसा में एक-एक मरीजों की मौत हुई है।

उसके अनुसार, सिरसा में पांच जबकि गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और पलवल में चार-चार नये मामले आए हैं।

राज्य में अभी तक कुल 7,58,849 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि फिलहाल 902 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। बुलेटिन के अनुसार, रिकवरी का दर 98.64 प्रतिशत है।

भाषा अर्पणा माधव

माधव


लेखक के बारे में