हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 552 नये मामले सामने आये

Ads

हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 552 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - January 2, 2022 / 01:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

चंडीगढ़, एक जनवरी (भाषा) हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 552 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,74,340 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से 298 केवल गुरूग्राम से सामने आये हैं। फरीदाबाद में 107, अंबाला में 32 और पंचकूला में 26 नये मरीजों का पता चला।

हरियाणा में ओमीक्रोन का कोई नया मामला सामने नहीं आया और संक्रमण के कारण मौत को कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया।

बुलेटिन के अनुसार मृतकों की संख्या 10,064 हैं। राज्य में अभी उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,907 है। अबतक 7,62,346 लोगों ने संक्रमण को मात दी है।

भाषा देवेंद्र राजकुमार

राजकुमार