हरियाणा में कोविड-19 के 19 नये मामले, एक मरीज की मौत

हरियाणा में कोविड-19 के 19 नये मामले, एक मरीज की मौत

हरियाणा में कोविड-19 के 19 नये मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: August 21, 2021 9:06 pm IST

चंडीगढ़, 21 अगस्त (भाषा) हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के 19 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 7,70,331 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 9,666 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक करनाल जिले में कोविड-19 के मरीज की मौत हुई। बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के नये मामलों में छह गुरुग्राम से और तीन पंचकूला से सामने आए। बुलेटिन के मुताबिक हरियाणा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 675 हो गयी है।

हरियाणा में अब तक कुल 7,59,990 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.66 प्रतिशत हो गयी है।

भाषा

रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में