एचडी देवगौड़ा ने ममता पर कथित हमले को लेकर चिंता जताई

Ads

एचडी देवगौड़ा ने ममता पर कथित हमले को लेकर चिंता जताई

  •  
  • Publish Date - March 11, 2021 / 09:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

बेंगलुरु,11मार्च (भाषा) पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हुए कथित हमले पर बृहस्पतिवार को चिंता व्यक्त की ।

जनतादल (सेक्युलर) के प्रमुख ने ट्वीट किया,‘‘ मैं अपनी बहन और सहयोगी ममता बनर्जी के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित हूं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम सब चुनाव लड़ते हैं। कई बार हम जीतते हैं , कई बार हारते हैं, लेकिन हिंसा लोकतंत्र की भावना का क्षरण करती है। उम्मीद है कि सभी पक्ष संयम बरतेंगे।’’

गौरतलब है कि बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ‘‘चार-पांच लोगों’’ ने उन्हें धक्का दिया, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गईं और उनके बांए पैर, कमर, कंधे और गर्दन में चोट आई है।

भाषा

शोभना पवनेश

पवनेश