ब्रहृाकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी हृदयमोहिनी का निधन

Ads

ब्रहृाकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी हृदयमोहिनी का निधन

  •  
  • Publish Date - March 11, 2021 / 10:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

जयपुर, 11 मार्च (भाषा) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का बृहस्पतिवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं।

ब्रह्माकुमारी के सूचना निदेशक बी के करुणा ने बताया कि राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का पिछले 15 दिनों से मुंबई के सैफी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि एक साल पहले ही दादी जानकी के निधन के बाद उन्हें संस्थान का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया था। उनके पार्थिव शरीर को आबू रोड स्थित संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में लाया जायेगा जहां उसे 12 मार्च को लोगों के अंतिम दर्शन के लिये रखा जायेगा।

उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 13 मार्च को किया जायेगा।

भाषा कुंज पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा