Heat Wave Warning Today: राजधानी में गर्मी ने तोड़ा पिछले 14 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट

Ads

Heat Wave Warning Today: राजधानी में गर्मी ने तोड़ा पिछले 14 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 12:53 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 02:36 PM IST

Heat Wave Warning Today: राजधानी में गर्मी ने तोड़ा पिछले 14 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पिछले 14 वर्षों की सबसे गर्म रात
  • न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  • मौसम विभाग ने राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

नयी दिल्ली: Heat Wave Warning Today दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगभग 14 वर्षों में मई महीने की सबसे गर्म रात रही। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। आईएमडी ने बताया कि इससे अधिक न्यूनतम तापमान आखिरी बार 26 मई, 2012 को था, जब न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

टूटा 14 साल का रिकॉर्ड

Heat Wave Warning Today मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गर्म रात तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहता है। मौसम केंद्रों में, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से 5.2 डिग्री अधिक है, इसके बाद रिज में 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 4.4 डिग्री अधिक है।

गर्म रात तब घोषित

पालम में तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था, लोदी रोड पर 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक था, और आयानगर में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक था। शहर में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है और मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है।

शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में था। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में न्यूनतम तापमान कितना दर्ज किया गया?

दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है।

क्या यह मई महीने की सबसे गर्म रात थी?

हाँ, यह लगभग 14 वर्षों में मई महीने की सबसे गर्म रात रही है। इससे अधिक न्यूनतम तापमान 26 मई 2012 को 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने कौन सा अलर्ट जारी किया है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान कितना पहुंच सकता है?

IMD के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

'गर्म रात' (Warm Night) किसे कहा जाता है?

जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, तो उसे 'गर्म रात' घोषित किया जाता है।