Heat Wave Warning Today: राजधानी में गर्मी ने तोड़ा पिछले 14 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट

Heat Wave Warning Today: राजधानी में गर्मी ने तोड़ा पिछले 14 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट

Heat Wave Warning Today: राजधानी में गर्मी ने तोड़ा पिछले 14 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट

Heat Wave Warning Today: राजधानी में गर्मी ने तोड़ा पिछले 14 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट / Image: AI Generated

Modified Date: May 21, 2026 / 02:36 pm IST
Published Date: May 21, 2026 12:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पिछले 14 वर्षों की सबसे गर्म रात
  • न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  • मौसम विभाग ने राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

नयी दिल्ली: Heat Wave Warning Today दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगभग 14 वर्षों में मई महीने की सबसे गर्म रात रही। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। आईएमडी ने बताया कि इससे अधिक न्यूनतम तापमान आखिरी बार 26 मई, 2012 को था, जब न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

टूटा 14 साल का रिकॉर्ड

Heat Wave Warning Today मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गर्म रात तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहता है। मौसम केंद्रों में, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से 5.2 डिग्री अधिक है, इसके बाद रिज में 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 4.4 डिग्री अधिक है।

गर्म रात तब घोषित

पालम में तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था, लोदी रोड पर 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक था, और आयानगर में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक था। शहर में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है और मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है।

शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में था। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"