बंगाल की खाड़ी में तेजी से बदल रहा सिस्टमर, कुछ घंटों में छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

बंगाल की खाड़ी में तेजी से बदल रहा सिस्टमर, कुछ घंटों में छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

बंगाल की खाड़ी में तेजी से बदल रहा सिस्टमर, कुछ घंटों में छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: July 1, 2019 11:10 am IST

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में जहां एक ओर मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनी हुई है तो कही बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी है। जिन राज्यों में बारिश नहीं हुई है वहां के लोग गरमी से हलाकान हो रहे हैं। ऐसे राज्यों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

Read More: कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कैबिनेट मंत्री का बयान, मुखिया ऐसा हो जिसे जानती हो सूबे की जनता

मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्वारका, अहमदाबाद, भोपाल, जबलपुर, पेंड्रा, सुल्तानपुर, लखीमपुरी खेरी, मुक्तेश्वर के ऊपर से होते हुए उत्तर की ओर बढ़ रहा है। साथ ही बंगाल की खाड़ी के उत्तर व आसपास के क्षेत्र जैसे उत्तरी ओडिशा, पश्चिमी बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों व पश्चिम बंगाल के उत्तर-पश्चिम एरिया में एक निम्न दबाव क्षेत्र भी बन रहा है।

कैलाश विजयवर्गीय ने निगम कर्मियों का ठहराया जिम्मेदार, कहा- दुश्मनी की भावना से कार्रवाई

मौसम विभाग का कहना है कि निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण देश के कई राज्यों में अगामी 24 घंटे के भीतर मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सात जुलाई तक मुंबई, ओडिशा, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई इलाकों में लगातार बारिश होने का अनुमान जताया है।

Read More: Watch Video: सुअर चोरी के आरोप में मॉब लिंचिंग, भीड़ ने दो युवकों को पीट पीटकर किया अधमरा

निम्न दबाव के कारण बनी स्थिति के चलते ओडिशा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 1 जुलाई को बहुत ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। कोंकण, गोवा और तेलंगाना के भी कुछ इलाकों में भारी से लेकर बहुत ज्यादा बारिश का अनुमान है।

<iframe width=”932″ height=”524″ src=”https://www.youtube.com/embed/evYvCeoxlQw” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"