ओडिशा : निम्न दबाव क्षेत्र बनने से भारी बारिश की संभावना
ओडिशा : निम्न दबाव क्षेत्र बनने से भारी बारिश की संभावना
भुवनेश्वर, 18 जुलाई (भाषा) बंगाल की खाड़ी में बृहस्पतिवार को निम्न दबाव क्षेत्र बनने से ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भुवनेश्वर केंद्र ने बताया कि अगले दो दिनों में यह दबाव क्षेत्र ओडिशा तट के करीब पहुंच सकता है।
केंद्र के मुताबिक, इसके प्रभाव के तहत बृहस्पतिवार से अगले चार दिनों तक ओडिशा के कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
आईएमडी ने बताया कि एक से 18 जून तक राज्य में सामान्य 394.1 मिलीमीटर (मिमी) के मुकाबले कम (288.3 मिमी) बारिश हुई।
इस अवधि के दौरान राज्य के 13 जिलों में सामान्य बारिश हुई जबकि बाकी 17 जिलों में कम बारिश दर्ज की गयी।
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश

Facebook


