स्कूलों को अगले दो दिनों तक बंद करने का आदेश, IMD की चेतावनी के बाद यहां लिया गया बड़ा फैसला

Heavy rain in Maharashtra : महाराष्ट्र के मुंबई में लोगों को उन दिनों के दौरान समंदर के तट पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है..

स्कूलों को अगले दो दिनों तक बंद करने का आदेश, IMD की चेतावनी के बाद यहां लिया गया बड़ा फैसला

Education Department Extends winter Vacation

Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: July 7, 2022 11:11 pm IST

पणजी/मुंबई। Heavy rain in Maharashtra भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को गोवा के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और अगले 24 घंटे के दौरान बेहद भारी बारिश और इसके बाद 10 जुलाई तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की। वहीं पड़ोसी महाराष्ट्र के मुंबई में लोगों को उन दिनों के दौरान समंदर के तट पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है जब भारी वर्षा की चेतावनी दी गई हो।

यह भी पढ़ें: अब इस कंपनी ने ग्राहकों को दिया झटका, बढ़ाए अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम, कम की वैलेडिटी

पणजी में एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी की चेतावनी के बाद राज्य के शिक्षा निदेशक शैलेश एस ज़िंगडे ने कक्षा आठवीं तक के स्कूलों को दो दिन के लिए बंद करने के बृहस्पतिवार को आदेश दिए।

यह भी पढ़ें: मंदिर के सामने मिली युवक की लाश, पुलिस ने जताई बलि देने की आशंका

Heavy rain in Maharashtra वहीं मुंबई में बृन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी कर लोगों को उन दिनों समुद्री तट पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया जब आईएमडी ने भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ या ‘रेल अलर्ट’ जारी किया हो।

यह भी पढ़ें: चैन स्नैचिंग करने वाले आरोपी को राजधानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने के बाद करता था ये काम

बीएमसी ने कहा कि हालांकि तट भारी बारिश की चेतावनी वाले दिन भी सुबह छह से सुबह 10 बजे तक खुले रहेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि अरब सागर में लोगों के डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

और भी है बड़ी खबरें…


लेखक के बारे में