राजस्थान के जयपुर व झालावाड़ जिले में कई जगह भारी बारिश

Ads

राजस्थान के जयपुर व झालावाड़ जिले में कई जगह भारी बारिश

  •  
  • Publish Date - July 14, 2024 / 12:34 PM IST,
    Updated On - July 14, 2024 / 12:34 PM IST

जयपुर, 14 जुलाई (भाषा) मानसून की सक्रियता के चलते बीते चौबीस घंटे में राज्य के जयपुर, झालावाड़ व भरतपुर जिले में कई जगह भारी बारिश हुई।

मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम स्तर की तथा जयपुर, झालावाड़ व भरतपुर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है।

इस दौरान सबसे अधिक बारिश झालावाड़ के गंगधार में 87 मिलीमीटर, जयपुर के मौजमाबाद में 86 मिलीमीटर, भरतपुर के डीग में 66 मिलीमीटर तथा जोधपुर के ओसियां में 36 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री जैसलमेर व बाड़मेर में दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब