राजस्थान कई हिस्सों में भारी बारिश

राजस्थान कई हिस्सों में भारी बारिश

राजस्थान कई हिस्सों में भारी बारिश
Modified Date: July 1, 2024 / 12:59 pm IST
Published Date: July 1, 2024 12:59 pm IST

जयपुर, एक जुलाई (भाषा) राजस्थान में पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान कई जगह मध्यम से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश हुई। इस दौरान सर्वाधिक बारिश पूर्वी राजस्थान में बांसवाड़ा के घाटोल में 76 मिलीमीटर और पश्चिमी राजस्थान के जालौर के रानीवाड़ा में 71 मिलीमीटर दर्ज की गई।

हालांकि, राज्य में कई जगह पारा अब भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के अनुसार इस सप्ताह पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश तथा कहीं कहीं पर अति भारी बारिश होने की संभावना है।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में