दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’

दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’

दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
Modified Date: September 11, 2026 / 02:52 pm IST
Published Date: September 11, 2026 2:52 pm IST

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई और मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

मध्य दिल्ली समेत कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने ज़िला-स्तर पर वर्तमान मौसम की स्थिति के आकलन (नाउकास्ट) के तहत ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और अगले दो दिनों तक यानी रविवार तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में