राजस्थान के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश

Ads

राजस्थान के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश

  •  
  • Publish Date - July 13, 2022 / 10:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

जयपुर, 13 जुलाई (भाषा) राजस्थान के अनेक इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक 12 सेंटीमीटर बारिश उदयपुर के मावली में दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, कल से लेकर बुधवार सुबह तक मावली में 12 सेंटीमीटर, डूंगरपुर के सागवाड़ा में सात सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ में छह सेंटीमीटर, नदबई व जायल में पांच सेंटीमीटर व नोखा में चार सेंटीमीटर बारिश हुई।

इस दौरान राज्य के झुंझुनू, बारां, चित्तौड़गढ़, अलवर, झालावाड़ व बांसवाड़ा जिलों में कई जगह बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बुधवार को कोटा, उदयपुर के साथ-साथ जोधपुर संभाग के जिलों में कई जगह भारी बारिश व एक दो स्थानों पर मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

भाषा पृथ्वी

प्रशांत

प्रशांत