म्यांमा सीमा के निकट मिजोरम के एक गांव से 16 लाख रुपये मूल्य से अधिक की हेरोइन जब्त

म्यांमा सीमा के निकट मिजोरम के एक गांव से 16 लाख रुपये मूल्य से अधिक की हेरोइन जब्त

म्यांमा सीमा के निकट मिजोरम के एक गांव से 16 लाख रुपये मूल्य से अधिक की हेरोइन जब्त
Modified Date: September 5, 2023 / 02:57 pm IST
Published Date: September 5, 2023 2:57 pm IST

आइजोल, पांच सितंबर (भाषा) म्यांमा सीमा के निकट मिजोरम के एक गांव से 16.73 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

अर्धसैनिक बल ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स और राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को चम्फाई जिले के जोते गांव से 23.9 ग्राम हेरोइन जब्त की।

मादक पदार्थ जब्त किये जाने के सिलसिले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

भाषा अभिषेक सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में