असम में 10.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार

Ads

असम में 10.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 12:03 PM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 12:03 PM IST

गुवाहाटी, 27 अगस्त (भाषा) असम के कोकराझार जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 10.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

शर्मा ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस ने एक कंटेनर वाहन के अंदर छिपाकर रखी गई 1.48 किलोग्राम हेरोइन जब्त की।

शर्मा ने कहा, “छिपाई गई हेरोइन का समय रहते भंडाफोड़ कर दिया गया। कोकराझार पुलिस ने डामरापारा में एक कंटेनर वाहन के अंदर छिपाकर रखी 131 साबुन की डिब्बियों से 10.5 करोड़ रुपये मूल्य की 1.48 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।”

भाषा तान्या वैभव

वैभव