असम के करीमगंज में सात करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Ads

असम के करीमगंज में सात करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 23, 2023 / 07:17 PM IST,
    Updated On - October 23, 2023 / 07:17 PM IST

गुवाहाटी, 23 अक्टूबर (भाषा) असम के करीमगंज जिले में सोमवार को सात करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मिजोरम से सटी राज्य की सीमा पर एक वाहन को रोका।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन से 81 साबुन के डिब्बे जब्त किए गए, जिनमें 1.1 किलोग्राम हेरोइन छिपा कर रखी गई थी। उन्होंने बताया कि वाहन में यात्रा कर रहे दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत सात करोड़ रुपये है।

भाषा जितेंद्र शफीक

शफीक