मिजोरम में 8.40 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

Ads

मिजोरम में 8.40 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

  •  
  • Publish Date - May 24, 2024 / 04:46 PM IST,
    Updated On - May 24, 2024 / 04:46 PM IST

आइजोल, 24 मई (भाषा) असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने चम्फाई जिले से एक किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की है। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, जब्त की गयी हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 8.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

असम राइफल्स के अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले के नगुर गांव में एक कार से हेरोइन जब्त की।

उन्होंने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि प्रतिबंधित मादक पदार्थ म्यांमा से तस्करी कर लाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि जब्ती के संबंध में किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

भाषा रवि कांत सुरेश

सुरेश