हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 153 मामले आए, दो मौतें हुईं

Ads

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 153 मामले आए, दो मौतें हुईं

  •  
  • Publish Date - June 25, 2021 / 02:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

शिमला, 25 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 153 मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,01,363 हो गई। वहीं, इसी अवधि में संक्रमण से दो और लोगों की मौत हुई जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,449 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस बीमारी के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 1,956 है।

राज्य में 318 और कोविड​​-19 मरीज बीमारी से ठीक हो गए, जिससे ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,95,929 हो गई है।

भाषा कृष्ण पवनेश

पवनेश