Himachal Pradesh Road Accident: एक झटके में खत्म हो गई इतने लोगों की जिंदगी, इनोवा में सवार हो कर जा रहे थे सभी लोग, तभी हो गया ये हादसा

Ads

Himachal Pradesh Road Accident: एक झटके में खत्म हो गई इतने लोगों की जिंदगी, इनोवा में सवार हो कर जा रहे थे सभी लोग, तभी हो गया ये हादसा

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 10:36 AM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 11:00 AM IST

Himachal Pradesh Road Accident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • काकीरा घार के बा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा
  • मौके पर 6 लोगों की मौत
  • कई लोगों की हालत गंभीर

बकलोह: Himachal Pradesh Road Accident हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। (Road Accident in Himachal Pradesh)

Himachal Pradesh Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना तुनुहट्टी क्षेत्र के काकीरा घार के बा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। बताया जा रहा है कि इनोवा में दस लोग सवार होकर धर्मशाला से डलहौजी की ओर जा रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहर खाई में गिर गई। हादसे के समय बारिश हो रही थी। जिसके चलते सड़क फिसलन भरी बनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि खराब मौसम और फिसलन हादसे की बड़ी वजह हो सकती है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। काकीरा घार के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ?

यह हादसा तुनुहट्टी क्षेत्र के काकीरा घार, बा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।

कितने लोग मारे गए और घायल हुए?

हादसे में 6 लोगों की मौत हुई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

हादसे का कारण क्या था?

खराब मौसम और सड़क की फिसलन को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।