Himanta Biswa Sarma Flight Diversions: खराब मौसम के चलते घंटों हवा में उड़ता रहा विमान, गुवाहाटी में नहीं हो पाई लैंडिंग, सीएम हिमंत विश्व शर्मा थे सवार
Himanta Biswa Sarma Flight Diversions: खराब मौसम के चलते घंटों हवा में उड़ता रहा विमान, गुवाहाटी में नहीं हो पाई लैंडिंग, सीएम हिमंत विश्व शर्मा थे सवार

Lucknow News/ Image Credit: File Photo
- विमान का मार्ग परिवर्तन
- कोई तकनीकी समस्या नहीं
- सीएम हिमंत विश्व शर्मा की मौजूदगी
अगरतला: Himanta Biswa Sarma Flight Diversions Weather गुवाहाटी आ रही इंडिगो की एक उड़ान को खराब मौसम के कारण त्रिपुरा के अगरतला हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि विमान में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी सवार थे। अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम एहतियात के तौर पर उड़ान को अगरतला भेजा गया था। अगरतला स्थित महाराजा वीर विक्रम (एमवीवी) हवाई अड्डे के निदेशक के.सी. मीणा ने बताया कि गुवाहाटी में मौसम की स्थिति में सुधार होने के बाद विमान ने गुवाहाटी के लिए उड़ान भरी।
Himanta Biswa Sarma Flight Diversions Weather उन्होंने कहा, ‘‘डिब्रूगढ़ के मोहनबाड़ी हवाई अड्डे से रवाना हुई इंडिगो की उड़ान भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण गुवाहाटी में नहीं उतर सकी, और एहतियात के तौर पर उसे अगरतला भेज दिया गया। बाद में उड़ान गुवाहाटी के लिए रवाना हो गई।’’ अगरतला हवाई अड्डे के निदेशक ने बताया कि गुवाहाटी स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की है कि विमान में शर्मा भी सवार थे। मीणा ने कहा, ‘‘मौसम की स्थिति के कारण विमान का मार्ग परिवर्तित किया गया था और कोई तकनीकी समस्या नहीं आई।’’ जैसे ही विमान अगरतला हवाई अड्डे पर उतरा, त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी असम के मुख्यमंत्री से मिलने वहां पहुंचे।
बाद में, ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में चौधरी ने कहा, ‘‘गुवाहाटी में खराब मौसम के कारण असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा जी की उड़ान को अगरतला हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारने की सूचना मिलने के बाद मैं हवाई अड्डे पहुंचा और दादा (बड़े भाई) से मिला।’’ मीणा ने बताया कि गुवाहाटी में मौसम की स्थिति में सुधार के बाद सामान्य विमान परिचालन फिर से शुरू हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘रविवार को मार्ग परिवर्तन के बाद कुल पांच उड़ानें एमबीबी हवाई अड्डे पर उतरीं और ये सभी अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं।’’
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय केंद्र ने 24 अगस्त को दोपहर ढाई बजे से रात साढ़े आठ बजे के बीच भारी बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी का अनुमान जताया था, जिसके बाद विमानन कंपनियों ने संभावित व्यवधानों के बारे में परामर्श जारी किया था। गुवाहाटी स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में दोहराया गया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया और अगरतला में संक्षिप्त ठहराव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली। अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में मौसम की अनिश्चितता बनी हुई है और अधिकारी यात्रियों को यात्रा से पहले उड़ानों के बारे में ताज़ा जानकारी लेने की सलाह दे रहे हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: गुवाहाटी में भारी बारिश और खराब मौसम के कारण विमान का मार्ग बदलना पड़ा और उसे अगरतला हवाई अड्डे पर उतारा गया।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Himanta Biswa Sarma Flight Diversions Weather: An IndiGo flight with Himanta Biswa Sarma on board was diverted to Agartala due to bad weather in Guwahati.

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am