अस्पताल में आग से मची अफरा-तफरी, 350 मरीज सुरक्षित निकाले गए
अस्पताल में आग से मची अफरा-तफरी, 350 मरीज सुरक्षित निकाले गए
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के फॉर्मेसी विभाग में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में भर्ती 350 मरीजों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया है। 10 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं जो आग बुझाने का प्रयास कर रही है। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
पढ़ें- शिवरतन शर्मा का बयान- एक दूसरे को निपटाने में लगे कांग्रेसी, गैंगवार की स्थिति
बताया जा रहा है कि अस्पताल में मौजूद मेडिकल शॉप से सुबह करीब 7.30 बजे धुंआ उठते हुए देखा गया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल डिजास्टर मैनेजमेंट के लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और राहत बचाव के कार्य में लग गए। आग लगने के बाद यहां भर्ती कई मरीजों को स्ट्रेचर में इमारत से बाहर निकाला गया है। अस्पताल से निकाले गए कई मरीजों को एंबुलेंस से दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


