दिल्ली में होटल, रेस्तरां, क्लब नौ सितंबर से शराब परोस सकेंगे : सूत्र

दिल्ली में होटल, रेस्तरां, क्लब नौ सितंबर से शराब परोस सकेंगे : सूत्र

दिल्ली में होटल, रेस्तरां, क्लब नौ सितंबर से शराब परोस सकेंगे : सूत्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: September 3, 2020 1:40 pm IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में होटल, रेस्तरां और क्लब को नौ सितंबर से शराब परोसने की अनुमति दे दी गई है। दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन प्रतिष्ठानों को केंद्र सरकार द्वारा जारी कोविड-19 दिशानिर्देशों का अनुपालन करना होगा।

दिल्ली सरकार के एक सूत्र ने कहा, ‘‘अधिकारियों ने होटल, रेस्तरां और क्लब को नौ सितंबर से शराब परोसने की अनुमति दे दी है।’’

भाषा

सुभाष माधव

माधव


लेखक के बारे में