धारदार हथियार से पत्नी की हत्या करने के बाद पति फरार

Ads

धारदार हथियार से पत्नी की हत्या करने के बाद पति फरार

  •  
  • Publish Date - April 8, 2022 / 12:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

कोटा, सात अप्रैल (भाषा) राजस्थान के बूंदी जिले में नैनवा पुलिस थानांतर्गत पाई गांव में 26 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि महिला पर जब हमला किया गया तब वह अपने घर में सो रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है।

नैनवा पुलिस थाने के प्रभारी सुरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि मृतक महिला का नाम मौसमीबाई मीणा था और उसके गले पर घाव के कई निशान पाए गए हैं।

थाना प्रभारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के पति विमल मीणा ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा यश अमित

अमित