Husband and Wife Suicide: पति को फंदे पर लटका देख बीवी ने लगा दी 17वीं मंजिल से छलांग.. इस तरह एक झटके में ख़त्म हुई दो-दो जिंदगियां

Husband and Wife Suicide Bengaluru: बेंगलुरु में टेक दंपति की आत्महत्या, पति ने लगाई फांसी, पत्नी ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जांच जारी

Husband and Wife Suicide: पति को फंदे पर लटका देख बीवी ने लगा दी 17वीं मंजिल से छलांग.. इस तरह एक झटके में ख़त्म हुई दो-दो जिंदगियां

Husband and Wife Suicide Bengaluru || Image- Hate Detector file

Modified Date: March 31, 2026 / 04:21 pm IST
Published Date: March 31, 2026 4:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पति की मौत के बाद पत्नी ने लगाई छलांग
  • बेंगलुरु अपार्टमेंट में दंपति की दर्दनाक मौत
  • पुलिस कर रही आत्महत्या के कारणों की जांच

बेंगलुरु: राजधानी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ तेलंगाना के एक युवा तकनीकी पेशेवर दंपति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। (Husband and Wife Suicide Bengaluru) जानकारी के अनुसार, सिद्दिपेट का रहने वाला 32 साल का सॉफ्टवेयर इंजीनियर भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने सोमवार को अपने अपार्टमेंट के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब उनकी पत्नी बीबी शाज़िया सिराज ने उन्हें कमरे में बंद पाया और बार-बार आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया।

पति की लाश देख इमारत से कूद गई बीवी

शाज़िया ने इसकी जानकारी फ़ौरन अपार्टमेंट के सुरक्षा कर्मियों और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। हालांकि भानुकी मौत हो चुकी थी। इस बीच, सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पति की मौत से आहत शाज़िया ने कुछ ही मिनटों बाद उसी आवासीय परिसर की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर ही उनकी भी मृत्यु हो गई। इस दर्दनाक घटनाक्रम ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शवों को

पुलिस ने इस मामले में तेलंगाना में रह रहे परिजनों की शिकायत के आधार पर दो अलग-अलग अप्राकृतिक मृत्यु के मामले दर्ज किए हैं। (Husband and Wife Suicide Bengaluru) जांच एजेंसियां इस घटना के पीछे संभावित कारणों की पड़ताल कर रही हैं। साथ ही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शिरकत

सत्या एजेंसीज ने 600 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज

पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown