शादी के बाद पति ने सेक्स से किया इनकार तो महिला पहुंच गई थाने, पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

शादी के बाद पति ने सेक्स से किया इनकार तो महिला पहुंच गई थाने : Husband refused sex After marriage, woman reached the police station

शादी के बाद पति ने सेक्स से किया इनकार तो महिला पहुंच गई थाने, पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

living single zodiac signs

Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: February 23, 2022 7:04 pm IST

नई दिल्ली: Husband refused sex शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। दोनों के बीच रिश्तें में खटास का मामला थाने और कोर्ट-कचहरी तक भी पहुंच जाता है। अहमदाबाद में इसी तरह का एक मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक महिला के पति ने उसके साथ सेक्स करने से इंकार किया तो महिला थाने तक पहुंच गई और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Read more :  रूस और नाटो की होगी जंग तो जीतेगा कौन? पुतिन के पास है सबसे घातक हथियार, जानिए किसमें कितना है दम 

Husband refused sex  महिला ने साबरमती पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में कहा है कि मैंने पिछले साल फरवरी में बडोदरा के एक व्यक्ति से शादी की थी। मैं उनसे शादी की वेबसाइट के माध्यम से मिली थी। जल्दी ही मुझे ससुराल वालों ने एक साल के अंदर बेटा पैदा करने का फरमान सुना दिया। लेकिन अब तक मेरा पति के साथ शारीरिक संबंध कायम नहीं हुआ है। मेरा पति रात को अजीबो गरीब कपड़े पहनता है। जब मैं उन्हें सेक्स के लिए कहती हूं तो वह कहता है मैं आदमी की तरह दिखता हूं? वह मेरे साथ संबंध नहीं बना सकता। इस मुद्दे पर जब भी मैं उनसे बात करती हूं तो वह मेरा गला दबा देता है और मुझे प्रताड़ित करता है।

Read more :  कलयुगी बाप की दरिंदगी, बेटी से की रेप की कोशिश, विरोध के बाद की हत्या और फिर लाश के साथ बनाए संबंध 

25 लाख रुपए मांग रहा है पति
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उससे आईवीएफ के माध्यम से बच्चा चाहता है। महिला ने शिकायत में बताया, ‘मेरा पति अक्सर मुझसे आईवीएफ से बच्चा पैदा करने की बात करता है। जब मैंने इससे इनकार कर दिया तो उसने बुरी तरह मुझे धक्का देकर धकेल दिया और मार्च 2021 में उसने मुझे छोड़ दिया। मैं अपने माता-पिता के साथ साबरमती में रहती हूं। अब मुझे वापस बुलाने के लिए वे लोग 25 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे हैं।’


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।