West Bengal Election News: 2  साल पहले प्रेमी के साथ भाग गई थी बीवी.. पति को यकीन था आएगी वोट डालने, मतदान केंद्र में करता रहा इंतज़ार और फिर अचानक..

Husband Waits for Cheating Wife at Polling Booth: पश्चिम बंगाल मतदान के दौरान पति ने दो साल बाद भागी पत्नी को बूथ पर पकड़ा, घटना ने सबको चौंकाया।

West Bengal Election News: 2  साल पहले प्रेमी के साथ भाग गई थी बीवी.. पति को यकीन था आएगी वोट डालने, मतदान केंद्र में करता रहा इंतज़ार और फिर अचानक..

Husband Waits for Cheating Wife at Polling Booth || Image The Times of India file

Modified Date: April 25, 2026 / 02:08 pm IST
Published Date: April 25, 2026 2:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दो साल बाद मतदान केंद्र पर पति ने भागी पत्नी को पकड़ा
  • पत्नी प्रेमी संग फरार, वोट डालने आई तो हुआ हंगामा
  • सुरक्षाबलों के बीच पत्नी ने डाला वोट, पति करता रहा विरोध

जलपाईगुड़ी: देशभर में अवैध संबंध और लव अफेयर के चलते होने वाली अपराधों में बढ़ोतरी देखी गई है। प्रेमी के साथ जीने-मरने के फेर में जहां पतियों की हत्याएं हो रही है तो वही कई महिलायें अपने परिवार को छोड़ प्रेमियों के साथ फरार हो रही है। (Husband Waits for Cheating Wife at Polling Booth) ताजा मामला भी एक लव अफेयर से जुड़ा है। हालांकि दो साल बाद इस कहानी में आये मोड़ ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हर कोई पीड़ित पति के समझ और धैर्य की तारीफ कर रहा हैं।

क्या है पूरा माजरा?

दरअसल दो दिन पहले पश्चिम बंगाल में पहले चरण मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान सिलीगुड़ी उपमंडल के मतिगारा-नक्सलबारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फांसिदेवा के ताराबारी में बूथ संख्या 25/238 पर मतदाताओं को एक घरेलू ड्रामा भी देखने को मिला। यहाँ एक शख्स अपनी पत्नी के इंतज़ार में घंटों तक मतदान केंद्र की निगरानी करता रहा। उसकी पत्नी दो साल पहले किसी और व्यक्ति जो सम्भवतः उसका प्रेमी था, उसके साथ भाग गई थी। पति ने उसकी तलाश भी लेकिन वह नहीं मिली। अब जब चुनाव और मतदान का दौर आया तो पीड़ित पति को यकीन था कि, हो न हो उसकी भागी हुई बीवी वोट डालने जरूर आएगी और ऐसा हुआ भी। इससे पहले वह मतदान केंद्र के पास ही घंटो खड़ा रहकर भागी हुई बीवी के लौटने का इंतज़ार करता रहा।

वोट देने आई पत्नी तो पति ने खोया आपा

इस बीच एक महिला गुरुवार के दोपहर 2 बजे अपने वोटर स्लिप और ईपीआईसी कार्ड के साथ बूथ पर पहुंची। उस महिला को देखते ही उसका पति गुस्से से आगबबूला हो गया। उसने अपनी भागी हुई बीवी के हाथों से उसका वोटर आईडी कार्ड छीनकर उसे जकड़ लिया। आसपास खड़े लोग भी इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए।

हालांकि वहां मौजूद सुरक्षाबलों ने तत्काल हस्क्षेप करते हुए महिला को उसके पति से छुड़ाया। वह लगातार छोला-चिल्लाकर अपनी बीवी को गालियां दे रहा था। पीड़ित पति ने मतदानकर्मियों से मांग किया कि, महिला को वोट डालने नहीं दिया जाये। (Husband Waits for Cheating Wife at Polling Booth) वही काफी हंगामे के बाद महिला ने अपना वोट डाला और मौके से चली गई। वही पीड़ित पति अपनी पत्नी एकसाथ सुरक्षाबलों पर भी बेहद नाराज नजर आया।

पहले चरण के लिए बंगाल में बम्पर मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर बृहस्पतिवार को 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। इस दौरान हिंसा, मतदाताओं को डराने-धमकाने और कम से उम्मीदवारों पर हमले की छिटपुट घटनाएं भी हुईं। भारी मतदान पर दोनों प्रमुख प्रतिद्वंद्वी दलों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस ने अपने पक्ष में निर्णायक जनादेश मिलने की उम्मीद जताई।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अब तक 91.78 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है, जो आजादी के बाद से राज्य में किसी चुनाव में दर्ज सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है। कुमार ने कहा, “यह आजादी के बाद से पश्चिम बंगाल में दर्ज अब तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है।”

पीएम मोदी बोले, “ये परिवर्तन का जनादेश”

पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव आठ चरणों में संपन्न हुए थे और कुल मतदान प्रतिशत 82.30 फीसदी रहा था। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनावों में अलग-अलग चरणों में मतदान 79 से 86 प्रतिशत के बीच रहा था। (Husband Waits for Cheating Wife at Polling Booth) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नदिया में एक रैली को संबोधित करते हुए मतदान को “परिवर्तन के लिए भारी जनादेश’” बताया और कहा कि चुनाव संबंधी हिंसा पिछले पांच दशकों में सबसे कम रही।

इन्हें भी पढ़ें:-

नेतन्याहू ने ‘प्रोस्टेट कैंसर’ का उपचार कराने की पहली बार पुष्टि दी

मोदी अपने अनूठे तरीकों से आरएसएस के मूल्यों को आगे बढ़ाते हैं: होसबाले

इस्लामाबाद में अमेरिका से सीधी वार्ता की योजना नहीं: ईरान

ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा

तेलंगाना आरटीसी की हड़ताल के दौरान आत्मदाह का प्रयास करने वाले चालक की मौत, अनुग्रह राशि घोषित


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown