Hyderabad Murder Case: जेल से बाहर आते ही आरोपी ने खेला खूनी खेल, पत्नी समेत 6 लोगों की कर दी हत्या, खौफनाक मंजर देख दहशत में लोग

Ads

Hyderabad Murder Case: जेल से बाहर आते ही आरोपी ने खेला खूनी खेल, पत्नी समेत 6 लोगों की कर दी हत्या, खौफनाक मंजर देख दहशत में लोग

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 11:26 AM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 01:55 PM IST

Hyderabad Murder Case: जेल से बाहर आते ही आरोपी ने खेला खूनी खेल, पत्नी समेत 6 लोगों की कर दी हत्या, खौफनाक मंजर देख दहशत में लोग /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • पॉक्सो मामले के आरोपी पर पत्नी, दो बच्चों और शिकायतकर्ता परिवार के तीन सदस्यों की हत्या का आरोप है
  • पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है
  • घटना के पीछे के कारणों की जांच जारी है और मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं

हैदराबाद। Hyderabad Murder Case: तेलंगाना से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां रंगारेड्डी जिले में उस समय दहशत फ़ैल गई जब पॉक्सो मामले के 35 वर्षीय आरोपी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले परिवार के तीन सदस्यों समेत छह लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, रंगारेड्डी जिले (Telangana Mass Murder) के शाहाबाद क्षेत्र के दैवलागुडा गांव की यह घटना है। आरोपी की पहचान राजशेखर के रूप में हुई है। पी. राजकुमार ने शुक्रवार रात शाबाद मंडल के अलग-अलग इलाकों में पहले शिकायतकर्ता परिवार की 17 साल की नाबालिग लड़की, उसकी मां एवं नानी की हत्या की और इसके बाद अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की भी हत्या कर दी।

पॉक्सो मामले में था जेल में बंद

Hyderabad Murder Case राजकुमार के खिलाफ इस वर्ष मई में नाबालिग लड़की का पीछा करने के आरोप में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह शिकायत पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। राजकुमार को हाल में इस मामले में अग्रिम जमानत मिली थी। (Telangana Mass Murder)

हंसिये और चाकू से किया वार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने हंसिये और चाकू से पीड़ितों पर वार किया तथा उनके गले काट दिए। आरोपी ने हत्या करने के तुरंत बाद अपने पिता को फोन कर अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी के माता-पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। राजकुमार वारदात के बाद फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

Hyderabad Murder Case अधिकारी ने बताया कि हत्याओं के सही कारण की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस को संदेह है कि आरोपी नाबालिग लड़की से गहरी रंजिश रखता था लेकिन इसका अभी पता नहीं चल पाया है कि उसने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या क्यों की। हत्याओं के संबंध में दो मामले दर्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group

यह घटना कहां हुई?

यह घटना तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शाहाबाद मंडल के दैवलागुडा गांव में हुई।

आरोपी पर क्या आरोप है?

पुलिस के अनुसार आरोपी पर अपनी पत्नी, दो बच्चों और शिकायतकर्ता परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने का आरोप है।

आरोपी के खिलाफ पहले कौन-सा मामला दर्ज था?

उसके खिलाफ एक नाबालिग लड़की का पीछा करने के आरोप में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

क्या आरोपी गिरफ्तार हो गया है?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार आरोपी घटना के बाद फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस क्या जांच कर रही है?

पुलिस हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ से अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।