हैदराबाद, पांच मार्च (भाषा) हैदराबाद में टोलीचौकी इलाके में बृहस्पतिवार शाम को एक इमारत के निर्माण स्थल पर अस्थायी ढांचा गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना उस समय घटी जब मजदूर इमारत की सातवीं मंजिल पर एक दीवार का निर्माण कर रहे थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘अस्थायी ढांचा गिरने से मजदूर नीचे गिर गए। उनमें से दो की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।’
टोलीचौकी पुलिस थाने के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से एक की हालत गंभीर है।
भाषा तान्या नरेश
नरेश