उत्तर प्रदेश के बिजनौर में निजी अस्पताल में चिकित्सक की गोली मारकर हत्या

Ads

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में निजी अस्पताल में चिकित्सक की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 11:22 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 11:22 PM IST

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), पांच मार्च (भाषा) बिजनौर में बृहस्पतिवार शाम 45 वर्षीय चिकित्सक की निजी अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रकाश कुमार ने कहा कि घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर फरार हो गया।

एएसपी के अनुसार, नगीना के धामपुर रोड पर स्थित शिवालय हेल्थ केयर के संचालक डॉ. राजकुमार (45) को गोली मार दी गई, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुमार ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब