IND vs ENG Semi Final Live: टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा भारत, रोमांचक मुकाबले में अंग्रेजों की कर दी कुटाई, इंग्लैंड को 7 रनों से दी मात

Ads

IND vs ENG Semi Final Live: टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा भारत, रोमांचक मुकाबले में अंग्रेजों की कर दी कुटाई, इंग्लैंड को 7 रनों से दी मात

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 10:58 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 11:06 PM IST
HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया
  • संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली
  • जैकब बेथेल के 105 रन भी इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके

नई दिल्ली: IND vs ENG Semi Final Live भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल इस वक्त मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग का न्योता दिया। बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए हैं। जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। उनके लिए जैकब बेथेल ने 105 रन बनाए। वहीं, भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

खराब रही इंग्लैंट की शुरुआत

254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट तीन गेंद में पांच रन ही बना सके। कप्तान हैरी ब्रुक 6 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। टॉम बैंटन 5 गेंद में 17 रन ही बना सके। विल जैक्स ने 20 गेंद में 35 रन बनाए।

भारत ने बनाए 253 रन

आपको बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। वानखेड़े स्टेडियम में भारत की तरफ से संजू सैमसन ने 89, शिवम दुबे ने 43, जबकि ईशान किशन ने 39 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट चटकाए।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने सैमसन की तूफानी पारी से पावरप्ले में एक विकेट पर 67 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की। सैमसन ने जोफ्रा आर्चर की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ तेवर दिखाए। इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में मिड ऑन पर कप्तान हैरी ब्रूक ने सैमसन का आसान कैच छोड़ा और इस बल्लेबाज ने ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ दिया।

इन्हें भी पढ़े:-

छत्तीसगढ़ से कितनी राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं?

यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।

भारत ने कितने रन बनाए?

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?

संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली।