रथयात्रा में शामिल हुईं नुसरत जहां, फतवा पर बोलीं- मैं निराधार बातों पर ध्यान नहीं देती, अपना धर्म जानती हूं

Ads

रथयात्रा में शामिल हुईं नुसरत जहां, फतवा पर बोलीं- मैं निराधार बातों पर ध्यान नहीं देती, अपना धर्म जानती हूं

  •  
  • Publish Date - July 4, 2019 / 10:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

नई दिल्ली। टीएमसी सांसद नुसरत जहां रथयात्रा में शामिल हुईं। इस्कॉन मंदिर में उन्होंने पूजा किया। इस दौरान उनके साथ पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। मीडिया से रूबरू होने के दौरान नुसरत ने रथयात्रा में शामिल होने का मौका मिलने पर इस्कॉन मंदिर का आभार जताया।

पढ़ें- पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति के ​खिलाफ .

देखें 

फतवा जारी के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया है कि ‘मैं उन बातों पर ध्यान नहीं देती, जो निराधार हैं। मैं अपना धर्म जानती हूं। मैं जन्म से मुस्लिम रही हूं और अब भी मुसलमान हूं। यह विश्वास के बारे में है। आपको इसे अपने दिल के अंदर महसूस करना होगा दिमाग से नहीं। आगे उन्होंने कहा कि ममता दीदी ईद के लिए आती हैं लेकिन उसमें कोई राजनीति नहीं होती।

पढ़ें- राहुल के इस्तीफे पर बहन प्रियंका बोली- आपने जो किया, कम लोग ही जुटा…

बता दें नुसरत जहां के खिलाफ शादी के दौरान सिंदूर और मंगलसूत्र पहने पर मुस्लिम धर्म गुरू ने फतवा जारी किया था। नुसरत के इस पहनावे को मौलवी ने गैर मुस्लिम करार देते हुए विरोध जताया था।

पढ़े- आकाश को नोटिस के सवाल पर राकेश सिंह ने साधी चुप्पी, कहा- पार्टी कोई निर्णय लेगी तो बता दिया जाएगा

छत्तीसगढ़ की शराब खराब, खाद्य विभाग ने बताया अमानक