IAS Suspend Latets News: यहां दो IAS अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित.. अरबों रुपये के इस फर्जीवाड़े की जाँच कर रही है खुद CBI, आदेश जारी

IAS Suspension in Haryana: हरियाणा में दो IAS अधिकारी निलंबित, 590 करोड़ घोटाले की जांच CBI और ED कर रही, बड़ा खुलासा

IAS Suspend Latets News: यहां दो IAS अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित.. अरबों रुपये के इस फर्जीवाड़े की जाँच कर रही है खुद CBI, आदेश जारी

IAS Suspension in Haryana || Image- AI Generated

Modified Date: April 9, 2026 / 06:14 pm IST
Published Date: April 9, 2026 6:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हरियाणा में दो IAS अधिकारी निलंबित
  • 590 करोड़ घोटाले की जांच जारी
  • ED और CBI कर रही जांच

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य के नौकरशाही से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल राज्य की सरकार ने प्रदेश में तैनात दो भाप्रसे अफसरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से निलंबित कर दिया है। (ias suspension in haryana) इस कार्रवाई की जद में आये अफसरों में एक 2011 बैच के आईएएस प्रदीप कुमार सिंह है। विशेष सचिव रैंक के आईएएस प्रदीप सिंह हरियाणा राज्य परिवहन के निदेशक है।

वही दूसरे निलंबित भाप्रसे अधिकारी का नाम रामकुमार सिंह है। 2012 बैच के अधिकारी रामकुमार भी स्पेशल सेक्रेटरी रैंक के अफसर है और निलंबन से पूर्व तक हरियाणा के आपदा प्रबंधन एवं राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में सेवारत थे। राज्य के मुख्य सचिव कार्यालय ने दोनों का निलंबन आदेश जारी कर दिया है। दोनों को निलंबन काल में चीफ सेक्रेटरी कार्यालय में पदस्थ किया गया हैं।

सीबीआई को सौंपी गई है मामले की जांच ?

दरअसल पिछले महीने, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कहा था कि उसने IDFC फर्स्ट बैंक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तलाशी के बाद 90 बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं। (ias suspension in haryana) इस केस में हरियाणा सरकार के करीब 590 करोड़ रुपये के फंड की हेराफेरी का आरोप है।

सेंट्रल जांच एजेंसी ने कहा कि इस कथित फ्रॉड में कई शेल कंपनियों का इस्तेमाल और सोने की खरीद के लिए बोगस बिलिंग शामिल थी। ED के मुताबिक, यह स्कैम पिछले साल रिभव ऋषि समेत बैंक के पुराने कर्मचारियों की मदद से किया गया था। कथित तौर पर ऋषि और उनकी पत्नी दिव्या अरोड़ा के अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी। एजेंसी ने आगे कहा कि जांच के तहत अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें छह बैंक कर्मचारी, चार प्राइवेट लोग और एक सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

भारत के पास वैश्विक चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता : शक्तिकान्त दास

उप्र : मृत व्यक्ति की ओर से कराया गया जमीन का फर्जी बैनामा, जांच के आदेश

जनकपुरी गड्ढे में गिरने से हुई मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने 877 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया

असम विधानसभा चुनाव : अपराह्न एक बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान

असम में चुनाव संबंधी हिंसा में सात लोग हिरासत में लिए गए : पुलिस


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown