नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) भारतीय स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) ने बृहस्पतिवार को 2026 के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए, जिनके अनुसार 10वीं कक्षा में 99.18 प्रतिशत जबकि 12वीं में 99.13 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
कुल 2,58,721 छात्रों ने 10वीं (आईसीएसई) जबकि 1,03,316 छात्रों ने 12वीं (आईएससी) की परीक्षा दी थी। दोनों परीक्षाओं में छात्राएं छात्रों से आगे रहीं।
आईसीएसई में, 99.46 प्रतिशत छात्राएं जबकि 98.93 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।
आईएससी में, 99.48 प्रतिशत छात्राएं जबकि 98.81 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।
परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
भाषा जोहेब मनीषा
मनीषा