श्रीनगर, 18 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर आतंकवादियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी को सुरक्षा बलों ने बुधवार को निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सुबह करीब सात बजे राजमार्ग पर नरबल में सड़क किनारे एक ब्रीफकेस रखा देखा जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया।
उन्होंने बताया कि इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया और राजमार्ग पर यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र को सुरक्षित करने के बाद बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को नष्ट कर दिया और इस दौरान किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।
भाषा सिम्मी अमित
अमित