जम्मू कश्मीर : राजमार्ग पर आईईडी बरामद

Ads

जम्मू कश्मीर : राजमार्ग पर आईईडी बरामद

  •  
  • Publish Date - December 11, 2024 / 10:22 AM IST,
    Updated On - December 11, 2024 / 10:22 AM IST

श्रीनगर, 11 दिसंबर (भाषा) कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बुधवार को हंदवाड़ा-बारामुला राजमार्ग पर एक संदिग्ध ‘इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)’ का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना के संयुक्त गश्ती दल को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा क्षेत्र स्थित लंगेट में राजमार्ग के किनारे एक संदिग्ध बैग मिला।

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया और संदिग्ध बैग को एक निर्जन इलाके में ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध आईईडी को नष्ट कर दिया और इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा