आईआईटी खगड़पुर ने 23 मई तक परिसर पूर्ण रूप से बंद करने की घोषणा की

Ads

आईआईटी खगड़पुर ने 23 मई तक परिसर पूर्ण रूप से बंद करने की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - May 13, 2021 / 12:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

खगड़पुर (पश्चिम बंगाल), 13 मई (भाषा) आईआईटी-खगड़पुर ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उसके कार्यालय कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से 23 मई तक बंद रहेंगे।

कुलसचिव तमालनाथ ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर परिसर से कोई काम नहीं होगा।

उन्होंने कहा, “ हमने परिसर में अनावश्यक कार्यालयों को शुक्रवार से 23 मई तक बंद करने का निर्णय किया है और कर्मी घर से काम करेंगे। यह ऐसा ही होगा जैसे छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं होती हैं।”

नाथ ने कहा कि जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मी कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परिसर से काम करना जारी रखेंगे।

कुलसचिव ने छात्रावास में रहने वाले शोधार्थियों से बुधवार को कहा था कि पृथक-वास और उपचार के लिए सीमित स्थान होने की करण से वे अपने घर चले जाएं।

परिसर में आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानें राज्य सरकार के निर्देशों के तहत नियत समय पर ही खुलेंगी।

नाथ आईआईटी परिसर में कोविड स्थिति पर कहा, “हमारा परिसर पश्चिम बंगाल या भारत के बाहर स्थित नहीं है। इसलिए, राज्य और देश में जो कुछ भी होता है, वह हमारे परिसर में परिलक्षित होता है।”

उन्होंने कहा “ हालांकि, आईआईटी-खड़गपुर ने हर संभव कदम उठाए हैं और स्थिति को नियंत्रण में रखा है।”

भाषा नोमान माधव

माधव