मणिपुर में 200 एकड़ के क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई

Ads

मणिपुर में 200 एकड़ के क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 09:51 AM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 09:51 AM IST

इंफाल, छह फरवरी (भाषा) सुरक्षा बलों ने मणिपुर के पहाड़ी जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान 200 एकड़ भूमि पर की गई अफीम की कथित अवैध खेती नष्ट कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ये अभियान बृहस्पतिवार को चलाए गए।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि उखरुल जिले के खामाशोम और लेइंगांगचिंग पर्वतीय इलाकों में 185 एकड़ भूमि पर की गई अफीम की अवैध खेती नष्ट कर दी गई है।

खेतों में स्थित दो खाली झोपड़ियों को भी नष्ट कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल जिले के खुदेइ खुल्लेन इलाके की एक पर्वतीय श्रृंखला में 20 एकड़ भूमि पर की गई अफीम की अवैध खेती नष्ट की।

भाषा सिम्मी अमित

अमित