मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अगस्त-सितंबर में सामान्य रहेगा मानसून

Ads

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अगस्त-सितंबर में सामान्य रहेगा मानसून

  •  
  • Publish Date - August 3, 2018 / 12:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

ई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि अगस्त-सितंबर महीने में मानसून  गतिविधि सामान्य रहेगी। अपने दूसरे लांग रेंज पूर्वानुमान को जारी करते हुए विभाग ने कहा कि जुलाई अंत तक का पूर्वानुमान बताता है कि बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में बारिश अच्छी रही। विभाग के मुताबिक अगले 2 महीने बारिश के अनुकूल रहने की उम्मीद है। इससे खरीफ के मौसम के दौरान खेती के लिये उम्मीदें बढ़ ग हैं

आईएमडी के अतिरिक्त महानिदेशक एम मोहपात्रा ने कहा कि, ‘अगस्त 2018 के दौरान बारिश के एलपीए के 96 फीसदी (प्लस-माइनस नौ) से कम होने की संभावना है और जून में की गई भविष्यवाणी की तुलना में इसके अधिक होने की संभावना है मात्रात्मक रूप से मौसम की दूसरी छमाही के दौरान देश में बारिश के एलपीए के 95 फीसदी तक रहने की संभावना है’।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया की निगरानी नहीं करेगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट में कहा- वापस लिया प्रस्ताव

बता दें कि अगर बारिश एलपीए (दीर्घावधि औसत) का 96-104% हो तो इसे सामान्य समझा जाता है और अगर यह एलपीए का 90-96% हो तो इसे सामान्य से नीचेसमझा जाता है

मौसम विभाग ने कहा ने कहा कि अगस्त-सितंबर की अवधि में सामान्य सीमा एलपीए का 94-100 फीसदी है। वहीं दूसरी ओर निजी मौसम एजेंसी ने पहले ही इस साल के मानसून को लेकर अपने पूर्वानुमान को कम कर दिया है अप्रैल में अपने शुरुआती पूर्वानुमान में स्काईमेट ने कहा था कि देश में बारिश एलपीए की 100 फीसदी रहेगी, जो सामान्यकी श्रेणी में आता है

वेब डेस्क, IBC24