मुजफ्फरनगर में लापता युवक का शव बरामद, गला घोंटकर हत्या किए जाने का अंदेशा

Ads

मुजफ्फरनगर में लापता युवक का शव बरामद, गला घोंटकर हत्या किए जाने का अंदेशा

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 10:54 AM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 10:54 AM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 22 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार से लापता युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृत युवक की पहचान रोहित (28) के रूप में हुई है और आशंका है कि अज्ञात बदमाशों ने रविवार शाम उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह ने सोमवार को बताया कि युवक के गले पर चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सीओ ने कहा कि मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन