बंगाल की खाड़ी पर बन रहा कम दबाव वाला क्षेत्र, चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है, मौसम विभाग ने दी इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

IMD Issues Warning for cyclone अगले चार दिन में इसके तीव्र होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है।

बंगाल की खाड़ी पर बन रहा कम दबाव वाला क्षेत्र, चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है, मौसम विभाग ने दी इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

All Schools will Close

Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: October 20, 2022 3:17 pm IST

भुवनेश्वर: IMD Issues Warning for cyclone  बंगाल की खाड़ी में बृहस्पतिवार को कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है और अगले चार दिन में इसके तीव्र होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र 22 अक्टूबर तक गहरे दबाव में और 24 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

Read More: ‘साहब बच्चा पैदा करना है मेरे पति को पैरोल पर छोड़ा जाए…’ बलात्कारी की पत्नी की मांग पर हाईकोर्ट ने कहा- Granted

IMD Issues Warning for cyclone  आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘‘ उत्तरी अंडमान सागर और उसके आसपास चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण उत्तरी अंडमान सागर व दक्षिण अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से औसतत 7.6 किलोमीटर तक उठ रहा है।’’

Read More: किशोरी से दो युवकों ने किया गैंगरेप, किसी को नहीं बताने की दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस 

बयान में कहा गया, ‘‘ इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 22 अक्टूबर तक मध्य व उससे सटी दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरे दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की आशंका है। इसके अगले 48 घंटे में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान के और तीव्र होने की आशंका है।’’

Read More: Rakhi Sawant Video Viral: ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपनी अटपटी हरकतों से फैंस को दी ​दिवाली की बधाईयां, यूजर्स बोले ‘क्या नमूना है…’

इस बीच, ओडिशा सरकार ने आईएमडी के चक्रवात के पूर्वानुमान के मद्देनजर सात तटीय जिलों के प्रशासन को ‘अलर्ट’ कर दिया है। गंजाम, पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर जिलों में इसका असर दिख सकता है।

Read More: शर्मसार! फेवर देने के बहाने डोली अधेड़ उम्र के शिक्षक की नीयत, कहा – गुरू शिष्य के रिश्ते को मारो गोली, चलो रिलेशन में.. 

अधिकारियों से सतर्क रहने और स्थिति पर करीबी नजर रखने को कहा गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने 23 अक्टूबर को पुरी, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान भी लगाया है।

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"