श्रीनगर, 20 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक आईईडी का पता लगाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार रात जिले के जांबाजपुरा इलाके में एक आईईडी का पता लगाया।
उन्होंने बताया कि एक बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया, जिसने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।
भाषा तान्या अमित
अमित