देहरादून में अग्निशमन सेवाओं को 24 घंटे में आग संबंधी 21 सूचनाएं प्राप्त हुईं

Ads

देहरादून में अग्निशमन सेवाओं को 24 घंटे में आग संबंधी 21 सूचनाएं प्राप्त हुईं

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 12:24 AM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 12:24 AM IST

देहरादून, 24 मई (भाषा) भीषण गर्मी की स्थिति के बीच रविवार को देहरादून जिले से अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को आग और बचाव संबंधी 21 सूचनाएं प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, देहरादून, विकासनगर, डोईवाला और ऋषिकेश अग्निशमन केंद्रों की टीम विभिन्न स्थानों पर पहुंचीं और सूखी घास, कूड़े के ढेर, पेड़ों, वाहनों तथा इमारतों में लगी आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि इन घटनाओं में किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों कहा कि आग पर शुरुआती चरण में ही तुरंत नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास की संपत्तियों, वनस्पति और लोगों की जान सुरक्षित रही।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि अत्यधिक तापमान के बावजूद अग्निशमन कर्मी जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

उन्होंने लोगों से गर्मी के मौसम में सतर्कता बरतने की अपील की और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन सेवा हेल्पलाइन 112 पर सूचना देने का अनुरोध किया।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल