Petrol Diesel Prices Hike Today | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: Petrol Diesel Prices Hike देश में आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर तेल की कीमतें बढ़ेन से लोगों का बजट बिगड़ता जा रहा है। खाने-पीने की चीजों से लेकर गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और सब्जियों तक के दाम आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर आम जनता को बड़ा झटका लगा है। एक बार फिर सोमवार को पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। (Petrol Diesel Rate Today)
Petrol Diesel Prices Hike Today आपको बता दें कि इस बार पेट्रोल में 2.61 रुपये महंगा हुआ है और डीजल डीजल में 2.71 रुपये महंगा हुआ है। (Petrol Diesel Price Increase) जिसके बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर हो गया है। (Petrol Diesel Rate Hike 2026) कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल आज से 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर मिलेगा।
बता दें कि देश में लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 10 दिनों में ये चौथी बार महंगी हुई है। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। 19 मई को 19 मई को देशभर में पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 87 पैसे और 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी और इससे पहले 15 मई को पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर तो डीजल भी 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। बता दें कि मिडिल-ईस्ट जंग की शुरुआत के बाद से ये पहली बार है जब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में (Petrol Diesel Price Hike) इजाफा हुआ है।
दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के नीचे आ गया है। आज ब्रेंट क्रूड में 4.75 प्रतिशत की भारी गिरावट है। यह 98.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। WTI भी 4.76 प्रतिशत गिरकर 92.00 डॉलर प्रति बैरल पर है।
महंगाई का करंट.. पेट्रोल डीजल के महंगा#PetrolDieselPrice #FuelPrice #Petrol #Diesel | Petrol | Diesel | Fuel Price | Petrol Diesel Price https://t.co/6NAo7Abbtx
— IBC24 News (@IBC24News) May 25, 2026