MP Road Accident News: प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुए दर्दनाक सड़क हादसे, इतने लोगों ने गंवाई जान, घायलों का इलाज जारी

Ads

MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में तीन अलग-अलग हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है।

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 10:56 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 10:58 PM IST

MP Road Accident News/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में तीन अलग-अलग हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई।
  • अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है।
  • प्रदेश के तीन जिलों में सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।

MP Road Accident News: छतरपुर/शिवपुरी/सिंगरौली: मध्यप्रदेश में तीन अलग-अलग हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रदेश के तीन जिलों में हुए हादसों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। हादसों की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तीन लोगों की हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार, पहला सड़क हादसा मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि, ई रिक्शा में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं इस दर्दनाक हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (MP Road Accident News) यह सड़क हादसा मातगुवां थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस की टीम ने तीनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रक के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत

MP Road Accident News: वहीं, दूसरा हादसा मध्यप्रदेश  के शिवपुरी में हुआ। यहां एक ट्रक ड्राइवर की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। दरअसल, ट्रक का ड्राइवर टायर बदल रहा था और इसी दौरान अचानक से जैक खिसक गया। जैक खिसकने से ड्राइवर ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। (MP Road Accident News)  इस हादसे की जानकारी मिलते ही अमोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर

तीसरा हादसा प्रदेश के सिंगरौली जिले में हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। (MP Road Accident News)  इस हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई। यह भीषण हादसा बरगवां थाना क्षेत्र के ओढ़गड़ी में हुआ। इस हादसे की जानकारी मिलते ही बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इन्हे भी पढ़ें:-