जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश के बाद नियंत्रण रेखा के पास मुठभेड़

Ads

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश के बाद नियंत्रण रेखा के पास मुठभेड़

  •  
  • Publish Date - July 30, 2025 / 08:47 AM IST,
    Updated On - July 30, 2025 / 08:47 AM IST

जम्मू, 30 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सीमा पार से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को सेना के जवानों ने रोका और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सतर्क जवानों ने मंगलवार देर रात देगवार सेक्टर के मालदीवलन क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को देखा जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को गोली लगी लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे मारे गए या घायल हुए हैं।

अभियान अभी जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

भाषा सिम्मी खारी

खारी